बाँदा :-कालिंजर पुलिस ने 24 घंटे में किया भैंस चोरी का खुलासा, 3 चोर गिरफ्तार - चोरी की भैंस, पड़वा और लोडर बरामद
*बांदा।* थाना कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूचना के 24 घंटे के भीतर भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी गई भैंस, एक पड़वा और वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन बरामद किया गया है।
*क्या था मामला -*
ग्राम गुढ़ाकला निवासी लालबाबू ने थाना कालिंजर में तहरीर देकर बताया था कि 13 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोर उनकी भैंस चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर एसपी * पलाश बंसल* के निर्देशन में टीमों का गठन किया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसराही तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
*गिरफ्तार आरोपी -*
1. महेन्द्र पुत्र रामबोल निवासी टेढी कबरी, थाना सरवई, छतरपुर (म.प्र.)
2. आशीष पुत्र साकेत बिहारी निवासी टेढी कबरी, थाना सरवई, छतरपुर (म.प्र.)
3. निशान्त पुत्र सुरेश निवासी बसराही, थाना कालिंजर, बांदा
आरोपियों में दो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं जो सीमावर्ती इलाकों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
*बरामदगी -*
- 1 भैंस
- 1 पड़वा
- 1 लोडिंग वाहन (घटना में प्रयुक्त)
आरोपियों के खिलाफ थाना कालिंजर में *मु0अ0सं0 121/26 धारा 303(2)/317(2) BNS* के तहत कार्रवाई की गई है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम -* थानाध्यक्ष दारा सिंह, SI प्रवेश कुमार मिश्र, कां. आशीष, राहुल, अजयपाल और सूरज कुमार।
Atarra, Banda | Sep 10, 2026