बाँदा :-भाद्रपद अमावस्या (भदई अमावस्या) स्नान पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा यातायात व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण । श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
*विवरण-* भाद्रपद अमावस्या (भदई अमावस्या) स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा मार्ग/यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा विभिन्न डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया । इस दौरान यातायात पुलिस एवं संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा निर्धारित डायवर्जन का प्रभावी रूप से पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार द्वारा भी मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण कर चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं एवं मार्ग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क किनारे बैठे लोगों को भी सड़क से दूर सुरक्षित स्थान पर बैठने तथा पैदल श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे चलने व यातायात व्यवस्था में सहयोग करने एवं किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए साथ ही श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि वे निर्धारित मार्गों एवं यातायात नियमों का पालन करें, पैदल यात्रा के दौरान सड़क के एक किनारे चलें, सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार सहायता या आपातकालीन स्थिति में नजदीकी पुलिसकर्मी या थाने/चौकी पर सूचित करें अथवा डायल यूपी 112 पर सम्पर्क करें ।
Atarra, Banda | Sep 10, 2026