बांदा ब्रेकिंग: पत्नी निखत संग कोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, जान का खतरा बताते हुए मांगी पेशी से छूट
मऊ विधायक अब्बास अंसारी पत्नी निखत संग पहुंचे बांदा
अब्बास ने खुद की जान को खतरा बताते हुए दी अर्जी
पेशी से मुक्ति की न्यायालय से की मांग भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हुई पेशी
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में दर्ज हुआ था केस
चित्रकूट जेल प्रकरण में आरोपियों पर दर्ज है मुकदमा
निखत बानो, नियाज अंसारी समेत कई आरोपी नामजद
जेलर के कमरे में निखत संग अब्बास के पकड़े जाने का था मामला
आज आरोप तय होने थे, लेकिन कई आरोपियों की गैरहाजिरी से नहीं हो सके
कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की
पेशी के बाद मीडिया से दूरी बनाकर मऊ रवाना हुए अब्बास अंसारी
बांदा भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय से जुड़ा मामला।
Atarra, Banda | Sep 10, 2026