गनर से धक्का-मुक्की मामले में बड़ा अपडेट! पुलिस ने लिया संज्ञान,
_जनपद बांदा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा गनर ड्यूटी में लगे एक सिपाही के साथ गाड़ी हटाने की बात को लेकर वाद-विवाद और धक्का-मुक्की की गई। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु टीमों को लगा दिया गया है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।_
बयान से साफ है कि कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करना शुरू कर दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Atarra, Banda | Sep 10, 2026