Public App Logo
Profile Picture

Ilyas Khan

@ilyasexpose123
4132Followers
9Following
*बांदा - कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गैंग का सदस्य गिरफ्तार*

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाला मोड़, थाना कालिंजर से अभियुक्त *मुनेश उर्फ मनीश पुत्र निर्भय, निवासी बरुआ पुरा, थाना रक्सा, जनपद झांसी* को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुनेश अपने साथियों के साथ मिलकर आंध्रप्रदेश से अवैध रूप से गांजा लाकर बांदा व आसपास के जिलों में तस्करी करता था और अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था। इसके संबंध में थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

*अपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 03/24 धारा 8/20 NDPS एक्ट व 419/420/467/468/471/120B IPC थाना गिरवां
2. मु0अ0सं0 351/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना गिरवां

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और सुशील तिवारी शामिल रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन व पुतला दहन

बाँदा :-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल के आवाहन पर आज कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश में ज्ञानेंद्र कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया कांग्रेसियों का जुलूस स्टेशन रोड से होता हुआ अशोक लाट पहुंच जहां ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयोग का पुतला फूंका गया इसके बाद सभी कांग्रेसी जिला कलेक्टर पहुंचे जहां उन्हें राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा वही पूरा कलेक्ट्रेट वोट कर गाड़ी छोड़ के नारे से गूंज उठा

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव दीक्षित ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि किस तरह से ज्ञानेश कुमार ने जो की मुख्य चुनाव आयुक्त है उन्होंने वोट चोरी का काम किया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए शादी केंद्र सरकार में गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री भी इसमें मिले हुए हैं। साथी ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में जो भी चुनाव हुए हैं सभी को रद्द किया जाए। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी और गणेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा

वही कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान ने बताया कि आज उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की साथ ही उनका पुतला चुका है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट आ रही थी तब रास्ते में पुलिस ने कई महिलाओं से पुतला छिनने की कोशिश की जो कि गलत है आज देश में चुनाव में जो गड़बड़ियां हो रही है उसकी जिम्मेदार खुद चुनाव आयोग है जो केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग कम कर रहा है निष्पक्ष चुनाव ऐसे में कैसे हो सकते हैं जब देश का चुनाव आयोग ही वोट चोरी में शामिल हो
*चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में जनसुनवाई, फरियादियों की सुनी गईं शिकायतें*

*बांदा -* चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के परिक्षेत्रीय कार्यालय में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रभावी कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान करना प्राथमिकता है।
28-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बाँदा :-: पैलानी में हादसा टला, नदी में बहे मछुआरे को SDRF ने बचाया, पुलिस की अपील- बारिश में नदी-नालों से दूर रहें

बांदा- नदी में बहे युवक का रेस्क्यू*

*बांदा।* जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुवा खास निवासी जंगबहादुर रोज की तरह नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के चलते नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी आ गई और जंगबहादुर तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।

सूचना पर पैलानी पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर स्थानीय गोताखोरों के साथ PAC और SDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने जंगबहादुर को कुछ दूरी पर नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक पूछताछ और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

*बांदा पुलिस की अपील:*
बांदा पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि मौजूदा समय में तेज बारिश के चलते नदी, नाले और तालाबों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति नदी, नाले व तालाबों के आसपास न जाए और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे
27-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
26-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बाँदा :-थाना बिसंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता - कोडीन सिरप तस्करी के मुख्य अभियुक्त के जीजा को किया गिरफ्तार*

 पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे *"ऑपरेशन ईगल"* के तहत थाना बिसंडा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की रैपर बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन का जीजा है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 03.09.2026 को UP STF व थाना बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने 60 लाख 45 हजार रुपये कीमत की 250 पेटियों में 30,000 शीशी कोडीन सिरप बरामद कर 04 तस्करों को गिरफ्तार किया था और 02 गाड़ियां सीज की थीं। इस गिरोह का मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन फरार था, जिसे दिनांक 07.09.2026 को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 25.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बिसंडा पुलिस ने बांदा-चित्रकूट रोड पर बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त हमीरपुर में एक मेडिकल एजेंसी चलाता था और उसी की आड़ में कोडीन सिरप मंगवाता था। फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर और रैपर बदलकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट व मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर की बजाय नशे के लिए महंगे दामों पर सप्लाई करता था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -*
रविन्द्र पुत्र शिवराम, निवासी बरुआ, थाना भरुआ सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. प्रियांशु उर्फ किशन पुत्र मुन्नालाल, निवासी अतर्रा, बांदा (मुख्य अभियुक्त)
2. धीरेन्द्र पुत्र भगवत प्रसाद, निवासी नहर पुरवा, बिसंडा, बांदा
3. प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्व. दयाराम, निवासी लखन कॉलोनी, अतर्रा, बांदा
4. रोहित पुत्र कालूराम, निवासी रामलीला मैदान, अतर्रा, बांदा
5. शेखर पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम भैना, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़

*पंजीकृत अभियोग -*
मु.अ.सं. 405/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 8/21/22/29 NDPS Act, थाना बिसंडा, जनपद बांदा।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
1.  चन्द्रप्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष बिसंडा
2. गौरव मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलगांव
3. कां. जितेन्द्र कुमार
*बांदा में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, DM ने जारी की एडवाइजरी*

*बांदा।* भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जनपद बांदा में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एडवाइजरी जारी की है।

*प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश*

प्रशासन ने लोगों से तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों और नदी-नालों के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है।

*वज्रपात से बचाव के लिए विशेष अपील*
गरज सुनते ही खुले में न रहें, पक्के मकान में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभे और ऊंची इमारतों के नीचे खड़े न हों। नदी, तालाब, नहर से दूरी बनाए रखें।

*किसानों और वाहन चालकों के लिए अपील*
किसान खराब मौसम में खेतों में काम बंद कर दें और पशुओं को खुले में न बांधें। वाहन चालक गति धीमी रखें, जलभराव वाले रास्तों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि छतों पर रखी ढीली वस्तुओं को हटा लें, टॉर्च, पीने का पानी और दवाइयां तैयार रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

*आपात स्थिति में संपर्क करें -*
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, बांदा: 05192-285260
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1077
25-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
समाजसेवी दिलीप सिंह गौर (लाला )ने बढ़ाया मदद का हाथ*
बांदा रोटी बैंक की वैन को मिले चार नए टायर-ट्यूब,

*बांदा।* गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगातार सक्रिय बांदा रोटी बैंक सोसाइटी को समाजसेवी दिलीप सिंह गौर ने बड़ी मदद दी है। उन्होंने संस्था की वैन के लिए चार नए टायर-ट्यूब भेंट किए हैं।

बता दें कि रोटी बैंक की वैन के टायर लंबे समय से खराब थे, जिससे जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने में टीम को काफी परेशानी हो रही थी। मोहल्ला जरैली कोठी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सिंह गौर (लाला )को जब इस समस्या की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत चार नए टायर-ट्यूब देकर सेवा के इस रथ को फिर से दौड़ने लायक बना दिया

*कौन हैं दिलीप सिंह गौर ?*
दिलीप सिंह गौर  बांदा शहर के एक प्रतिष्ठित और बेहद सरल स्वभाव के समाजसेवी हैं। समाजसेवा उनका कोई दिखावा नहीं बल्कि जज्बा है। वह हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। चाहे धार्मिक कार्य हो, जरूरतमंद की मदद हो या शहर के किसी सामाजिक संगठन को सहयोग देना हो - दिलीप सिंह गौर  का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी दरियादिली और नेकदिली के कारण ही शहर में उन्हें सभी वर्गों का चहेता माना जाता है।

उनकी इस मदद से अब वैन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना रुकावट जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचा सकेगी।

बांदा रोटी बैंक परिवार ने दिलीप सिंह गौर  का दिल से आभार जताया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि "समाजसेवा में उनका यह सहयोग हमारे लिए बड़ी ताकत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें खूब तरक्की, खुशियां और सफलता मिले।"

बांदा रोटी बैंक की यह मुहिम लगातार मानवता की मिसाल बन रही है, और ऐसे समाजसेवियों के सहयोग से यह कारवां और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
*बांदा: अतर्रा में चोरी का खुलासा, दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, जेवरात से लेकर फ्रिज-पंखा तक बरामद*

थाना अतर्रा पुलिस ने ग्राम नगनेधी में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है।

एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

*क्या था मामला:*
थाना अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती आशा ने 11 सितंबर को तहरीर दी थी कि वह परिवार के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। इसी दौरान 1 सितंबर की रात को उनके घर में चोरों ने धावा बोल दिया था।

तहरीर के आधार पर थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 336/26 धारा 305(1)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को खम्हौरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. दीपू पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, थाना अतर्रा
2. सलीम पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, थाना अतर्रा - दोनों सगे भाई हैं।

*बरामदगी:*
पुलिस ने इनके कब्जे से 350 रुपये नगद, 570 मिलीग्राम का पीली धातु का 1 लॉकेट, 29 ग्राम के सफेद धातु के 2 कड़ा, 930 मिलीग्राम की पीली धातु की 4 नथिया, 1 सैमसंग फ्रिज, 1 एलजी पंखा, 1 सिलाई मशीन, 2 क्विंटल गेहूं की 4 बोरी और 1 क्विंटल चावल की 2 बोरी बरामद की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 बालमुकुन्द शुक्ला, कांस्टेबल नीलू आर्या, अर्जुन वर्मा, विकास वर्मा और सचिन यादव शामिल रहे।
23-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बांदा: कालिंजर में जुआ खेलते 3 गिरफ्तार, 5145 रुपये और ताश के पत्ते बरामद, 3 फरार*

एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

*कैसे हुई कार्रवाई:*
दिनांक 22.09.2026 की देर शाम पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर बेलाताल में बने जर्जर गुम्बद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। मौके से 3 लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि 3 अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने मालफड़ के 4000 रुपये, जामातलाशी से 1145 रुपये, कुल *5145 रुपये*, *52 ताश के पत्ते* और *3 मोटरसाइकिल* बरामद की हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. नवल किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश)
2. जयपाल पुत्र नत्थू निवासी कटरा, थाना कालिंजर, बांदा
3. बाल किशन उर्फ बाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी तरहटी कालिंजर, थाना कालिंजर

*फरार अभियुक्त:*
शेरा पुत्र रामऔतार, चुन्नू पुत्र अज्ञात, दुर्गेश पुत्र कौटू - तीनों निवासी अज्ञात

पुलिस ने सभी के खिलाफ मु0अं0सं0 130/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, चौकी प्रभारी किला कालिंजर मनीष कुमार, कांस्टेबल रामकिशोर यादव, विमलेश सरोज और यादवेन्द्र सिंह।
*बांदा: अतर्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर नाक की कील लूटने वाला गिरफ्तार*

थाना अतर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने और उसकी नाक की कील लूटने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई नाक की कील भी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

*क्या था मामला?*
दिनांक 18.09.2026 को थाना अतर्रा के ग्राम खम्हौरा में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 351/2026 धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

आज दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर अतर्रा पुलिस ने अभियुक्त को रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा।

*पूछताछ में कबूला जुर्म*
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम *ददुआ पुत्र शिवअवतार, निवासी ग्राम अंश बल्लान, थाना अतर्रा* बताया। पूछताछ में उसने बताया कि 18 सितंबर को धान के खेत में उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी नाक की कील छीन ली थी।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

*बरामदगी:* 01 नाक की कील

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक अतर्रा राकेश कुमार तिवारी, उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप, हे0कां0 विमल मिश्रा, कां0 सतीश यादव।
22-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
21-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बांदा साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, ठगी के शिकार 3 पीड़ितों को वापस कराए 2.86 लाख रुपये*

*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए 3 पीड़ितों के खाते में कुल 2,86,255 रुपये वापस कराए। पैसा वापस मिलने पर पीड़ितों ने बांदा पुलिस का आभार जताया।

*ऐसे वापस आया पैसा -*

*1.* थाना बिसंडा निवासी हरिकृष्ण गुप्ता के खाते से UPI के जरिए 89,999 रुपये का अनाधिकृत लेनदेन हो गया था। पुलिस ने पूरी रकम 89,999 रुपये वापस कराई।

*2.* कोतवाली नगर निवासी आदर्श मिश्रा के क्रेडिट कार्ड से एक अनजान लिंक पर क्लिक करने से 1,00,068 रुपये कट गए थे। पूरी रकम वापस।

*3.* कोतवाली नगर के ही मुकेश कुमार ने मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कर ली थी, जिससे 1,68,000 रुपये कट गए। इसमें से 96,188 रुपये पुलिस ने वापस करा दिए।

पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर टीम ने बैंकों और पेमेंट गेटवे से संपर्क कर तत्काल होल्ड कराकर यह रकम वापस कराई।

*बांदा पुलिस की अपील -* किसी अनजान लिंक, APK फाइल, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंकिंग / UPI जानकारी किसी से शेयर न करें। ठगी होने पर तुरंत *1930* पर कॉल करें।
19-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बांदा AHTU को बड़ी सफलता, महिला को 1.38 लाख में बेचकर जबरन शादी कराने वाला बिचौलिया गिरफ्तार*

*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चल रहे मानव तस्करी विरोधी अभियान में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है। महिला को बेचकर हरियाणा में जबरन दूसरी शादी कराने वाले नेटवर्क के मध्यस्थकर्ता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 3 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

पूरा मामला जनपद चित्रकूट की एक पीड़िता का है। पीड़िता ने 22.11.2025 को थाना AHTU बांदा में तहरीर दी थी कि उसकी मां मुन्नी और भाई जयनारायण ने उसे बांदा लाकर हरियाणा के कृष्ण कुमार को 1,38,000 रुपये में बेच दिया और जबरन शादी करा दी, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।

तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिचौलिया *प्रेमचन्दर पुत्र लल्लू निवासी सोनहुली थाना बबेरू* को गिरफ्तार किया।

*पूर्व में गिरफ्तार 3 आरोपी -*
1. जगनारायण उर्फ जयनारायण - पीड़िता का भाई
2. कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम - निवासी पलवल, हरियाणा (खरीदने वाला)
3. बलराम पुत्र राजेन्द्र - निवासी पलवल, हरियाणा

पुलिस मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

*गिरफ्तारी टीम -*
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार व टीम AHTU बांदा
जसपुरा में दर्दनाक हादसा - दादा के साथ जा रहा 4 साल का मासूम चंद्रावल नदी में डूबा, दूसरे दिन मिला शव*

*बांदा।* थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम नादादेव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

दिनांक 16.09.2026 को ग्राम पड़ौरा निवासी एक 4 वर्षीय बालक अपने दादा के साथ चंद्रावल नदी पर बने रपटे से होते हुए जा रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और तेज बहाव में डूब गया।

सूचना मिलते ही थाना जसपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व पीएसी टीम के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाकर लगातार खोजबीन कराई गई।

लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज दिनांक 17.09.2026 को मासूम का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
*तिंदवारी के छापर हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष संदीप पटेल की टीम को मिली सफलता*

*बांदा।* थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम छापर में 12/13 सितंबर की रात हुए युवक के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के दूसरे वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। कल पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना तिंदवारी पुलिस ने आज दिनांक 17.09.2026 को आरोपी *पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश निवासी माटा थाना तिंदवारी* को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को ग्राम छापर में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मामले में थाना तिंदवारी पर मुकदमा दर्ज कर एसपी द्वारा टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य, ऑपरेशन त्रिनेत्र के सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर कल पहले आरोपी अंकित उर्फ अंकुल को एसओजी के साथ मिलकर गिरफ्तार किया था।

अंकित से पूछताछ में दूसरे साथी पवन उर्फ बल्ला का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने आज उसे भी धर दबोचा।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
1. थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप पटेल
2. कांस्टेबल अमन मिश्रा
3. कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह
बांदा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को बताया OTP-फ्रॉड से कैसे बचें*

*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 17.09.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने बताया कि -

- किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP या UPI पिन कभी शेयर न करें
- अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करें
- लॉटरी / इनाम के कॉल-मैसेज फ्रॉड हो सकते हैं, लालच में न आएं
- किसी के कहने पर AnyDesk, Quick Support, TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप फोन में इंस्टॉल न करें
- सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और गोपनीय जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें

पुलिस ने लोगों को बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें और गृह मंत्रालय की वेबसाइट *www.cybercrime.gov.in* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। जनपद में स्थित साइबर क्राइम थाना और हर थाने पर बनी साइबर हेल्प डेस्क पर भी तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
बांदा पुलिस लाइन में SJPU की कार्यशाला, साइबर क्राइम, बाल श्रम और पॉक्सो एक्ट पर दिया प्रशिक्षण*

*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 17.09.2026 को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) और ग्रामीण स्वावलंबन समिति बांदा के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने की। इस दौरान साइबर अपराध, सड़क दुर्घटना, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, जे.जे. एक्ट और बाल आत्महत्या की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एएसपी ने मौजूद लोगों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। कार्यशाला में आए बालक-बालिका, किसान, मजदूर, ड्राइवर, गृहणी, ANM, छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

पुलिस और सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं को आपसी सहयोग से काम करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर थाना AHT, SJPU टीम, ग्रामीण स्वावलंबन समिति और कई सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
मटौंध पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध तमंचे के साथ अंतरजनपदीय शातिर बदमाश गिरफ्तार*

*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ घूम रहे एक अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आज दिनांक 17.09.2026 को थाना मटौंध पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति इचौली रोड पर गैस एजेंसी के पास अवैध असलहा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

*गिरफ्तार अभियुक्त -* हृदेश उर्फ ब्रजेश पुत्र मलखान निवासी वाधवा खोड़ा थाना कबरई जनपद महोबा।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हृदेश शातिर अपराधी है, जिस पर पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मटौंध पर मु0अ0सं0- 167/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्र, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार।