गनर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार*
बांदा में गनर के साथ धक्का-मुक्की करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*
बांदा में पूर्व विधायक के गनर के साथ हुई वाद-विवाद और धक्का-मुक्की के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
*क्या था मामला?*
दिनांक 09.09.2026 की शाम कालूकुआं चौराहे के पास पूर्व विधायक की पत्नी के साथ लखनऊ से बांदा आ रहे गनर ड्यूटी में तैनात आरक्षी संदेश शर्मा की गाड़ी के आगे आरोपी ने अपनी गाड़ी लगा दी थी। गाड़ी हटाने की बात को लेकर आरोपी ने आरक्षी के साथ गाली-गलौज, वाद-विवाद और धक्का-मुक्की कर वर्दी खींची और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
पीड़ित आरक्षी संदेश शर्मा ने खुद वीडियो बाइट जारी कर आपबीती बताई थी और कोतवाली में तहरीर दी थी।
पुलिस अधीक्षक बांदा * पलाश बंसल* के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 453/26 धारा 126(2)/121(1)/115(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
अभिषेक उर्फ अभि पुत्र मायाराम निवासी खुरहण्ड थाना गिरवां जनपद बांदा।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
1. आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति
2. कां0 सौरभ कुमार
पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
Atarra, Banda | Sep 10, 2026