सतना के हवाई पट्टी बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर भड़का गुस्सा, महिलाओं ने लगाया अत्याचार का आरोप
सतना शहर के आदर्श नगर हवाई पट्टी विस्तार क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं में गहरा आक्रोश देखा गया। वीडियो में बस्ती की एक महिला ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे, तब उनका घर गिरा दिया गया। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को अत्याचार बताया और जनप्रतिनिधियों व नेताओं पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा साझा की।
प्रशासन के अनुसार, हवाई पट्टी विस्तार के मार्ग में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है, हालांकि बेघर होने की आशंका और अचानक की गई कार्रवाई को लेकर रहवासियों में रोष व्याप्त है।
#SatnaNews #Satna #MadhyaPradeshNews #MPNews #EncroachmentDrive