सोरांव: फाफामऊ स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में मानदेव बढ़ाने को लेकर आयुष इंटर्न्स के छात्र-छात्राओं ने किया धरना प्रदर्शन
फाफामऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में आयुष छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।कहा कि “हम भी डॉक्टर हैं “समान काम, समान मानदेय” और “आयुष इंटर्न्स के साथ न्याय करो” जैसे नारे लगाए गए।छात्रों ने ‘एक देश, एक मानदेय’ की मांग उठाते हुए कहा कि वर्तमान में 7,500 मिल रहा है ।बढ़ाकर 25000 किया जाय।