फिरोजाबाद: नगर निगम के आदेश की उड़ी धज्जियां, जैन पर्युषण पर्व पर भी खुली रहीं मीट की दुकानें
फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। निगम द्वारा पत्रांक 38/स्वा0वि0/सा0प्रा0/2026-27 दिनांक 08/09/2026 को सार्वजनिक सूचना जारी कर 15 सितंबर 2026 मंगलवार को जैन धार्मिक पर्युषण पर्व (क्षमा पर्व) पर नगर निगम सीमा के अंतर्गत सभी गोश्त/मीट की दुकानें पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया था। आदेश में शासनादेश संख्या 5305/9-1-2025/559060 नगर विकास अनुभाग-1 का हवाला भी दिया गया था और उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
इसके बावजूद आज 15 सितंबर को कई मीट कारोबारियों ने दुकानें खोलकर बिक्री शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी नगर निगम का ठेका दिखाकर आदेश को नजरअंदाज कर रहे हैं।
नगर निगम के इस आदेश की अवहेलना से जैन समाज में रोष है और निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#Firozabad #NagarNigamFirozabad #MeatShopClosed #ParyushanParv #KshamaParv #DDMNews