फिरोजाबाद: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, ओवरलोड 43 ऑटो के चालान, 3 वाहन सीज, 701 वाहनों पर कार्रवाई
फिरोजाबाद/15 सितंबर। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने जनपद में विशेष अभियान चलाया।
जैन मंदिर, आसफाबाद चौराहा, एटा चौराहा शिकोहाबाद, सुभाष चौराहा शिकोहाबाद और टूण्डला चौराहा पर 50 मीटर के दायरे में लगे ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों के अतिक्रमण को हटवाया गया। सभी को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा होने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई -
43 ऑटो मानक से अधिक सवारी बैठाने पर चालान
3 गाड़ियां ड्रिंक एंड ड्राइव में सीज
10 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई
198 वाहन ओवरस्पीड में चालान
701 वाहनों पर अन्य धाराओं में कार्रवाई
इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर भी सख्त कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन निर्धारित जगह पर खड़े करें और नाबालिगों को वाहन न दें।
#FirozabadTrafficPolice #FirozabadNews #UPPolice