फिरोजाबाद: एम डी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी जैन का प्रबंधसमिति ने किया सम्मान
फिरोजाबाद। श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर विद्यालय प्रबंधसमिति ने सम्मानित किया।
प्रबंधसमिति अध्यक्ष मोहनलाल जैन एवं प्रबंधक अशोक कुमार जैन रपरिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में तिलक लगाकर, माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और गोल्ड प्लेटेड प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्रबंधसमिति ने बताया कि विद्यालय के 74 वर्ष के इतिहास में माध्यमिक शिक्षा विभाग में राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले अश्वनी जैन पहले शिक्षक हैं। उन्हें यह सम्मान नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, संविधान मेला, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, शैक्षिक भ्रमण, टीएलएम से अध्यापन और स्वच्छ भारत अभियान ब्रांड एंबेसडर के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है।
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक के रूप में उन्होंने एक हजार से अधिक विज्ञान प्रदर्शनियां आयोजित की हैं। पूर्व प्रधानाचार्य साहस कुमार जैन ने कहा यह जनपद के लिए गौरव का क्षण है।
इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, आमोद कुमार जैन रावत, नीरज जैन, प्रवीण कुमार जैन सिंघई, राजीव कुमार जैन समेत समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
#Firozabad #Sirsaganj #BreakingNews #ViralNews #UPTeacherAward #YogiAdityanath #MDJainCollege #FirozabadNews #DDMNews #ShareKaro