फिरोजाबाद कांड में नया मोड़: पुलिस बोली- महिला से नहीं हुई मारपीट, PM में नहीं मिली चोट, फिर भी 6 पुलिस वाले निलंबित
शिकोहाबाद थाने से जुड़े मामले में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
मु0अ0सं0 724/2026 में संदिग्ध गौरव को 13 सितंबर की शाम पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस का कहना है थाने लाने के दौरान उसकी पत्नी अंजली या परिजनों से कोई मारपीट नहीं की गई। जीडी में तस्करा दर्ज कर 14 सितंबर की सुबह गौरव को परिजनों को सौंप दिया गया था।
इसी बीच गर्भवती अंजली को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे के जन्म के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में कोई External Injury नहीं मिली है।
विवाद बढ़ने पर 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एएसपी शिकोहाबाद IPS जयबिंद कुमार गुप्ता कर रहे हैं।
#Shikohabad #FirozabadPolice #UPPolice #FirozabadNews