फिरोजाबाद: बिजली लाइन से एंगल और क्लैंप चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक समेत माल बरामद
फिरोजाबाद। थाना अरांव पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। SSP आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 11 केवी लाइन से सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी सुनील कुमार और मुकेश कुमार दोनों ग्राम सैपुरी थाना शिकोहाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें अरांव-सिरसागंज रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।
इनकी निशानदेही पर चोरी गए 2 क्रॉस बेस एंगल, 5 क्लैंप, घटना में प्रयुक्त प्लास, पाना रिंच और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक UP 84 W 2190 बरामद की गई है।
दिनांक 14-09-2026 को अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र अरांव ने तहरीर दी थी कि किसान सेवा पेट्रोल पंप के पास 11 केवी लाइन के पोल से एंगल और क्लैंप चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
#Firozabad #Arau #TheftCase #FirozabadPolice #DDMNews