फिरोजाबाद : सपा सांसद रामजीलाल सुमन का धरना खत्म
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाने में प्रसव के बाद दलित महिला की मौत के मामले में चल रहा सियासी घमासान थमा। सपा सांसद रामजीलाल सुमन का कई घंटे से चल रहा धरना खत्म हो गया।
सांसद SHO समेत पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला गरमा गया था।
एसपी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। एसपी ने जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पहले मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने देर रात 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#Firozabad #Shikohabad #RamjilalSuman #SamajwadiParty #FirozabadPolice #DDMNews