फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अनिल कुमार द्वारा कम्पोजिट विद्यालय सूरजपुर दुगमई एवं कम्पोजिट विद्यालय कौरारा खुर्द का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान BSA ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों में प्रातः सभा का नियमित आयोजन कराया जाए तथा दैनिक समाचार पत्रों का वाचन नियमित रूप से किया जाए।
DBT के माध्यम से प्रेषित धनराशि से बच्चों के लिए जूता-मोजा, स्वेटर सामग्री का क्रय करने हेतु अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। इंस्पायर अवार्ड एवं विद्या ज्ञान के आवेदन कराने हेतु भी शिक्षक/शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया।
#Firozabad #BSA #BasicEducation #SchoolInspection #NipunBharat #DDMNews