डूंगरपुर निकाय चुनाव: 65% मतदान के साथ 95 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 14 सितंबर को खुलेगा राज
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के तहत डूंगरपुर शहर में मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। शहर में कुल 65 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसमें 23 हजार 633 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसपी मनीष कुमार के मुताबिक, करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मतदान समाप्त होते ही 95 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। सभी EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिया गया है। अब प्रत्याशियों और समर्थकों को 14 सितंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है, जब जनता के फैसले से नगर की नई सरकार की तस्वीर साफ होगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #NagarNikayChunav #RajasthanElection #MunicipalElection Election2026