घाटमपुर: 3 थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर चलाया चेकिंग अभियान, फॉल्टी नंबर प्लेट और बिना हेलमेट वालों के काटे चालान
घाटमपुर क्षेत्र के तीन थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की और नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों के चालान किए। इस दौरान पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास भी दिलाया गया।