साढ़ थाना क्षेत्र के जसरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो गुरुवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं लाठी-डंडे चलाती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया वीडियो संज्ञान में लेकर मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।