घाटमपुर: बांदीपुर में किशोरी के साथ गांव के दो व्यक्तियों ने की मारपीट और छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, डीसीपी ने दी जानकारी
ग्राम बांदीपुर के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के साथ गांव के ही दो व्यक्तियों ने मारपीट एवं छेड़छाड़ की है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार रात 11:00 बजे बताया इस सूचना पर उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है और इसमें अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।