रेऊना पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चैनापुर गांव निवासी राकेश पुत्र शिवराम कोरी के रूप में हुई है।थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि राकेश के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज थे और वह काफी समय से फरार चल रहा था।पुलिस ने राकेश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।