घाटमपुर-मूसानगर रोड स्थित ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा ने गुरुवार दोपहर 2बजे सभी ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की।बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और सरकारी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश देना।सभी सचिवों को निर्देश दिए कि वे कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतें और उपस्थिति सुनिश्चित करें।