घाटमपुर: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में फरार युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सजेती पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुमित यादव है, जो सिरसा गांव निवासी नंदराम का पुत्र है। सुमित पास्को एक्ट के एक मामले में वांछित था और उस पर कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।