घाटमपुर: किसान बैठक से असहमत, मुआवजा दर बढ़ाने की मांग की
प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे के लिए 46 गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर तहसील में हुई अधिकारियों और किसानों की बैठक बेनतीजा रही।किसान बैठक में मुआवजा बढ़ाने की अपनी मांग पर सुनवाई न होने से असंतुष्ट हैं।गुरुवार दोपहर 2 बजे घाटमपुर तहसील पहुंचे करीब पचास किसानों ने बताया कि किसान बाजार दर पर मुआवजा चाहते हैं।