सतना: स्टेशन रोड पर शुरू हुए डामरीकरण का जायजा लेने पहुंचे सांसद गणेश सिंह, अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
सतना: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के उद्देश्य से दोपहर से ही स्टेशन रोड में डामरीकरण (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू किया गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति देखने के लिए सतना सांसद गणेश सिंह नगर निगम अधिकारियों और प्रशासनिक अमले के साथ खुद निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि राहगीरों और स्थानीय व्यवसायियों को लंबे समय तक बेहतर सड़क की सुविधा मिल सके।
#UnchehraNews #SatnaNews #GaneshSingh #StationRoadSatna #RoadConstruction