अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में देर रात दुकान खोलने का विरोध करने पर हमला, घर में घुसकर राजकुमार को लाठी-डंडों से पीटा गया
न्यूरिया क्षेत्र में देर रात दुकान खोलने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया! खरौसा गांव में आरोप है कि दुकानदार समेत छह लोगों ने राजकुमार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजकुमार के सिर और शरीर में कई चोटें आईं। आरोपियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई