अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से दो युवक गंभीर, एक की हालत नाजुक
जहानाबाद थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि 5 फरवरी की शाम करीब 4 बजे ग्राम नांद के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमवीर और उसका चचेरा भाई राजीब गंभीर रूप से घायल हो गए।