विकासखंड अमरिया क्षेत्र के भंगा मोहम्मद गंज कंपोजिट विद्यालय में सरकारी शिक्षा की बदलती तस्वीर नजर आ रही है। जहां अक्सर सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठते हैं, वहीं यह विद्यालय अब निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर नई मिसाल पेश कर रहा है। विद्यालय में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के जरिए आधुनिक तरीके से पढ़ाया जा रहा है।