अमरिया क्षेत्र के भंगा मोहम्मदगंज में प्रशासन की लापरवाही की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। सितंबर 2024 की बाढ़ में देवहा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बह गई थी जगह-जगह रोड भी क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन आज तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। नतीजा 20 गांवों की आबादी रोजाना मुश्किलें झेलने को मजबूर है।