अमरिया: अमरिया में सपा जिला उपाध्यक्ष पर एक और मुकदमा, बढ़ी सियासी गर्मी
अमरिया थाना क्षेत्र में मखदूम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इससे पहले मजदूर से मारपीट के मामले में नामजद हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष पर अब एक युवक ने रास्ते में रोककर बंधक बनाकर मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।