अमरिया में एक मामूली कहासुनी ने सियासी भूचाल ला दिया है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लेकर चालान किए जाने के बाद इलाके की राजनीति उबाल पर है। बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर से विवाद हुआ था। परिजनों का दावा है कि मामला आपसी सहमति से सुलझ चुका था, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई कर दी।