कनवास: शांति भंग के आरोप में अलग-अलग स्थानों से सात व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 4, 2026 कनवास पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार धूलेट, हिंगोनिया, दरा स्टेशन सहित अन्य स्थानों के रहने वाले गीता बाई, सज्जन, बदाम, धर्मेन्द्र, नरेन्द्र, कमलेश और अनिल को धारा 126 व 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।