फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर और SOG/सर्विलांस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश सनी उर्फ सनिया को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है।
CO सिटी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि "दिनांक 31-08-2026 को वादी के साथ विक्की ऑटो में लिफ्ट मांग कर जेब काटकर 30,000 रुपये चोरी की घटना हुई थी, जिसका मुकदमा थाना रसूलपुर पर 450/26 धारा 303(2) BNS में दर्ज था। इस घटना के खुलासे के लिए थाना रसूलपुर और SOG की टीम लगी थी।
आज दिनांक 11-09-2026 को कनैटा से मोढ़ा की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आता दिखा, पुलिस को देखकर उसने जान से मारने की नियत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
पकड़ा गया अभियुक्त 25 हजार का इनामी सनी उर्फ सनिया पुत्र महेन्द्र निवासी खेमगंज गिहार कालोनी सिरसागंज है, जिस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा व 3 खोखा कारतूस और चोरी के 10,520 रुपये बरामद हुए हैं। घायल को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
#Firozabad #FirozabadPolice #COCitySantoshKumarSingh
---
Firozabad, Firozabad | Sep 11, 2026