फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी का नाम अनुराग उर्फ गोपाल है। इसके खिलाफ NCR पोर्टल पर 8 शिकायतें दर्ज हैं और इसने करीब 24 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया है।
आरोपी गेमिंग ऐप और QR कोड के जरिए लोगों से ठगी करता था। ये दूसरों के बैंक अकाउंट किराए पर लेकर उसमें ठगी का पैसा मंगवाता था।
पुलिस ने इसके पास से 10,500 रुपये नगद, एक Vivo कंपनी का मोबाइल, 4 बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और चेक बुक बरामद की है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर IPS राजेश घुनावत द्वारा जानकारी दी गई।
#Hashtag #FirozabadPolice #CyberCrime #UPPolice