फिरोजाबाद में अपराधियों पर कस शिकंजा: SSP आदित्य लांग्हे ने बुलाई क्राइम मीटिंग, टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटरों की सम्पत्ति कुर्क करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आज पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बड़ी गोष्ठी की।
मीटिंग में SSP ने दिए सख्त निर्देश-
1. अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस - सभी थानों के टॉप-10 अपराधी, संगठित गिरोह, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क और जब्त किया जाएगा।
2. महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई - महिला संबंधी अपराधों में समयबद्ध और कठोर कार्रवाई के निर्देश।
3. जनसुनवाई होगी प्रभावी - IGRS और CM हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण होगा, फरियादियों से मधुर व्यवहार किया जाएगा।
4. ऑपरेशन पहचान और सी-प्लान - ऑपरेशन पहचान ऐप पर अपराधियों का सत्यापन लगातार किया जाए, सी-प्लान ऐप के जरिए गांव के संभ्रांत लोगों से बात कर छोटी-छोटी घटनाओं का भी संज्ञान लिया जाए।
5. भूमि विवाद और माल निस्तारण - जमीन विवाद में राजस्व विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई होगी, भूमि विवाद रजिस्टर में अनिवार्य अंकन होगा। थानों में खड़े माल मुकदमाती वाहनों का ऑपरेशन क्लीन के तहत निस्तारण होगा।
SSP ने कहा जनपद में चोर, लुटेरे, मादक पदार्थ तस्कर, अवैध असलहा, वांछित/वारंटी/इनामिया अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और यातायात व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
#FirozabadPolice #SSPFirozabad #AdityaLanghe #CrimeMeeting #UPPolice