रक्षाबंधन पर ससुराल गया युवक लापता, बाइक-कपड़े मिले, बरहन थाने पर हंगामा
फिरोजाबाद / आगरा - रक्षाबंधन पर ससुराल गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। युवक की बाइक और कपड़े ससुराल में ही मिले हैं, लेकिन युवक का कोई पता नहीं है।
पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि बेटा पुष्पेंद्र रक्षाबंधन मनाने ससुराल गया था, उसके बाद से घर नहीं लौटा।
कई दिनों से बेटे की तलाश में पिता थाने-दर-थाने भटक रहा है। मुख्यमंत्री दरबार से लेकर DGP मुख्यालय तक गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि बरहन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय परिवार को ही धमकाया। इसी से नाराज होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कल रात बरहन थाने का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
परिजन मुकदमा दर्ज कर ससुरालियों से पूछताछ और युवक की बरामदगी की मांग पर अड़े हैं। मामला दो जिलों - आगरा और फिरोजाबाद के बीच फंसा हुआ है।
#Hashtag
#Firozabad #Barhan #AgraNews #UPPolice #MissingPerson #Rakshabandhan #ViralNews