फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन मे यातायात पुलिस ने जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान मानक से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी, प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा संचालित किए जाने पर कार्यवाही की गयी ।
कार्यवाही का विवरण -
👉 जैन मंदिर, आसफाबाद चौराहा, एटा चौराहा शिकोहाबाद, सुभाष चौराहा शिकोहाबाद एवं टूण्डला चौराहा पर सड़क के दोनों ओर लगभग 50 मीटर के दायरे में ऑटो, ई-रिक्शा एवं ठेलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया । साथ ही ऑटो/ई-रिक्शा एवं ठेलों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित कर उन्हें वहीं खड़ा/संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो ।
👉 मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे 87 ऑटो के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गयी ।
👉 नाबालिग बच्चों द्वारा संचालित किए जा रहे ई-रिक्शों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 04 ई-रिक्शों को सीज किया गया तथा संबंधित को भविष्य में नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा संचालित न कराने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी ।
👉 मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे 10 ऑटो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज की कार्यवाही की गयी ।