मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को देश की राजधानी में दिनभर चले अभूतपूर्व विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया है। आकाशवाणी भवन परिसर में 8 घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन भेज दिया। #sanchalnews #sanchalnewslive #rahulgandhi #congress #Delhi