प्रतापगढ़ शहर के अशोक नगर क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 3:30 बजे चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर 1.50 लाख रुपये नकद चुरा लिए। मकान मालिक राधेश्याम परिवार सहित भीलवाड़ा गए हुए थे। तीन नकाबपोश चोरों ने वारदात से पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर औजारों से ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने मंदिर के कमरे को भी खंगाला, जिससे चांदी की मूर्तियां चोरी होने की आशंका है। पूरी घटना आसपास के अन्य कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर परिजन प्रतापगढ़ लौटे। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
#PratapgarhNews #RajasthanNews #Chori #CrimeNews #CCTVViral