डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार को अवकाश के बावजूद डूंगरपुर और सागवाड़ा में रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय खुले रहे। 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र और संलग्न दस्तावेजों की जांच कराने पहुंचे, ताकि अंतिम समय में कोई तकनीकी त्रुटि न रह जाए। दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों में भी दिनभर गहमागहमी रही। दोनों दलों के संभावित उम्मीदवार पार्टी पदाधिकारियों से अपने फॉर्म और दस्तावेजों का सत्यापन कराते दिखे। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कार्यालयों में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।
DungarpurNews #Sagwara #NagarNikayChunav #RajasthanNews #ElectionUpdate