निकाय चुनाव से पहले भाजपा को झटका, निवर्तमान पार्षद डायालाल पाटीदार समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल
निकाय चुनाव से पहले डूंगरपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 2 से भाजपा के निवर्तमान पार्षद डायालाल पाटीदार ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष और विधायक गणेश घोगरा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पाटीदार ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों तक भाजपा के लिए काम करने के बावजूद वार्ड में पानी, बिजली, सड़क और नाली जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पैराशूट उम्मीदवार थोपने का भी आरोप लगाया। वहीं गणेश घोगरा ने भाजपा पर जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #NikayChunav2026 #MunicipalElection