प्रतापगढ़ निकाय चुनाव: दूसरे दिन 12 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस की सूची का इंतजार
प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नगर परिषद के लिए कुल 12 नामांकन दाखिल हुए। पहले दिन नगर परिषद समेत जिले के अन्य निकायों में एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ था।
वहीं भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक पार्षद प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। दोनों दलों की सूची आज देर शाम या कल सुबह जारी होने की संभावना है। इसके बाद नामांकन में तेजी आने की उम्मीद है।
सोमवार को भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करने की तैयारी है। टिकट से वंचित दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो सकता है।
#Pratapgarh #NikayChunav2026 #RajasthanElection #MunicipalElection