हिस्ट्रीशीटर अजब खान पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
प्रतापगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी अजब खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अरनोद थाना क्षेत्र के रहने वाले अजब खान की करीब 2 करोड़ 82 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। एसपी विशाल जांगिड़ के अनुसार कार्रवाई में दो फार्म हाउस, एक रिहायशी मकान, दो चौपहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अजब खान के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 मामले मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। जांच में दूसरे लोगों के नाम पर दर्ज, लेकिन अजब खान के कब्जे और इस्तेमाल वाली संपत्तियां भी सामने आईं। पुलिस ने ऐसी बेनामी संपत्तियों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया है। नशा तस्करी और अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#Pratapgarh #AjabKhan #PoliceAction #HistorySheeter #CrimeNews DrugSmuggling