प्रतापगढ़ शक्करखेड़ी से बसेरा मार्ग पर बनी पुलिया बीते 5 सालों से टूटी पड़ी है। सामने गांव और 12वीं तक का सरकारी स्कूल साफ नजर आने के बावजूद ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को 2 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में खाल का नाला उफान पर आने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई ठप्प हो जाती है। विष्णु दास बैरागी, दशरथ गायरी और हीरालाल मीणा सहित ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही इस पुलिया का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाए।
#PratapgarhNews #Hathuniya #GraminSamasya #RoadSafety #BrokenBridge