बांसवाड़ा निकाय चुनाव में नामांकन का घमासान, दूसरे दिन 28 फॉर्म जमा; भाजपा नेताओं के फोन से बढ़ी हलचल
बांसवाड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ नजर आई। वार्ड 1 से 60 तक कुल 28 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। इनमें वार्ड 1 से 20 तक 9, वार्ड 21 से 40 तक 8 और वार्ड 41 से 60 तक 11 फॉर्म मिले।
भाजपा के कई प्रत्याशियों ने दावा किया कि पार्टी महामंत्री जयपाल डाबी के फोन के बाद उन्होंने आवेदन किया। हालांकि डाबी का कहना है कि पार्टी की अधिकृत सूची अभी जारी नहीं हुई है और प्रत्याशियों को दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया था। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अजय नागर ने वार्ड 48 से स्वेच्छा से नामांकन दाखिल किया। अब सभी की नजरें भाजपा-कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूची पर टिकी हैं।
#Banswara #NagarNikayChunav #RajasthanElection #MunicipalElection #BanswaraNews