जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
सतना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को आवागमन और वाहन खड़े करने में असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
#Satna #SatnaNews #DistrictHospital #MadhyaPradeshNews #CollectorSatna