छापी गांव में गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा, सफेद गाय सबसे आगे दौड़ी; सुख-समृद्धि का संकेत
**डूंगरपुर।** जिले के छापी गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर वर्षों पुरानी अनोखी परंपरा निभाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान से गायों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गायों के झुंड को एक साथ दौड़ाया गया। ग्रामीणों की मान्यता है कि गायों के दौड़ने के क्रम के आधार पर आने वाले वर्ष के हालात का अनुमान लगाया जाता है। इस वर्ष दौड़ में सफेद गाय सबसे आगे रही। ग्रामीण इसे आने वाले वर्ष में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक मान रहे हैं। परंपरा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
#dungarpur #govardhanpooja #diwali2026 #cut2cutlive