कनवास: कनवास पुलिस ने अवैध सट्टे पर कार्रवाई कर ₹1460 व सट्टा उपकरण जब्त कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Aug 5, 2026 कनवास थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1460 रुपए की सट्टा राशि और सट्टा संचालन में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं। बुधवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार, दरा स्टेशन स्थित शिव मंदिर के कच्चे रास्ते से रामसहाय को 420 रुपए और सट्टा उपकरणों सहित पकड़ा गया।