मैहर: जान जोखिम में डालकर शॉर्टकट रास्ता अपना रहे श्रद्धालु, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ कुछ श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर शॉर्टकट रास्ता अपनाने के लिए खतरनाक पहाड़ी मार्ग से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना किसी सुरक्षा के जोखिम भरे ढलान और रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद श्रद्धालु शॉर्टकट के चक्कर में अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस तरह की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
#Maihar
#MaiharNews
#MandsaurNews / #MadhyaPradeshNews
#DevoteesRiskingLives