कनवास: आल्याहेड़ी से बिना लाइसेंस धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 10, 2026 देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को आल्याहेड़ी से गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय, आल्याहेड़ी से दीपक को बिना अनुज्ञापत्र के धारदार हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।