डूंगरपुर में लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा; अहमदाबाद से दबोचा
डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में युवक-युवती से लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। 19 जून की रात पीयूष और आस्था बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चार बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की और आधार कार्ड, मोबाइल व 500 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मास्टरमाइंड संदीप खराड़ी फरार था। आरोपी लगातार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। दो महीने की मेहनत के बाद पुलिस ने उसे अहमदाबाद से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है।
#Dungarpur #RajasthanNews #DungarpurNews #Ramsagda #CrimeNews PoliceAction